फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pistol at the innocent upturned father-daughter-cash looted jewelery

मासूमों पर तमंचे तानकर पिता-पुत्री से ज्वैलरी-कैश लूटा

Thu, 01 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी Updated Thu, 01 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pistol at the innocent upturned father-daughter-cash looted jewelery
अपराध - फोटो : अमर उजाला
एनएच-24 के पास पांच बदमाशों ने दो मासूम बच्चों पर तमंचे तानकर पिता-पुत्री से लाखों की ज्वैलरी-कैश लूट लिया। घटना से नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर उन्होंने जाम खोला।
विज्ञापन


पीड़ित विश्वराज सिंह ने बताया कि वह पुड़ी खरखौदा मेरठ के रहने वाले हैं। बुधवार दोपहर बेटी नीरज और उसके दो बच्चों (बेटी पांच और बेटा चार साल) को उसकी ससुराल गांव जान शिवानी बादलपुर ग्रेटर नोएडा से लेकर मेरठ जा रहे थे।
विज्ञापन


वह कार में ग्रेटर नोएडा से मसूरी तक जाने वाले रजघा (बंबा) वाली सड़क से मेरठ जा रहे थे। डासना स्थित गंगा पेपर मील के पास एक लग्जरी कार ओवर टेक कर उनकी कार से सामने आ गई। कार में कुल पांच बदमाश सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बदमाश कार से उतरकर नीचे आए और पिता-पुत्री को तंमचा दिखाकर बाहर निकाला। इस दौरान बदमाशों ने विश्वराज की कार की चाभी निकालकर फेंक दी, ताकि वह भाग न पाएं। विश्वराज ने बताया कि बदमाशों के हाथ में दो तंमचे और दो बदमाशों केहाथ में डंडे थे।

बदमाशों ने बच्चों के सिर पर तमंचे तानकर उनसे 3500 रुपये और मोबाइल लूटा लिया जबकि नीरज से सोने का मंगलसूत्र, एक चेन, दो कडे़, दो अंगूठी और दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को डंडों से पीटा और एनएच-24 की ओर भाग गए।

विश्वराज ने बाइक पर आ रहे एक युवक के मोबाइल से कॉल कर पुलिस और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस से पहले पहुंचे परिजनों ने एनएच-24 पर जाम लगाकर हंगामा किया।


करीब 15 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम को खुलवाया। विश्वराज ने पांच बदमाशों के खिलाफ मसूरी थाने में तहरीर दी है। सीओ सदर पवन कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed