{"_id":"56f2b6074f1c1b4150f14d24","slug":"paint-factory-fire-the-disclosure-the-staff-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट फैक्ट्री में आग से हड़कंप, कर्मचारियों में मची भगदड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेंट फैक्ट्री में आग से हड़कंप, कर्मचारियों में मची भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू परिसर में तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर पेंट फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए कर्मचारी बाहर की ओर भागे। आग की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पेंट फैक्ट्री दिल्ली निवासी राज महेंद्रू की है। करीब 15 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे, इस दौरान बॉयलर में आग लग गई। आग फैलती देख कर्मचारी जान बचाने को फैक्ट्री से बाहर भागे। आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड 10 मिनट में ही पहुंच गई तो समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन