{"_id":"58dbe66f4f1c1bfc4c63e169","slug":"now-for-the-auto-drivers-the-line-of-laxman-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालकों के लिए अब यलो लाइन की ‘लक्ष्मण रेखा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालकों के लिए अब यलो लाइन की ‘लक्ष्मण रेखा’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
थ्री व्हीलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर चौराहे को ऑटो चालकों के चलते लगने वाले जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नए नियम बनाए हैं। पुलिस ने चौराहे पर सड़क के किनारे ऑटो के लिए पीली लाइन खींच दी है। लाइन के अंदर ही ऑटो चालक सवारियां उतार और चढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
पीली लाइन के बाहर सवारी चढ़ाने या उतारने वाले ऑटो-टैंपो चालकों का चालान किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि मोहननगर पर ऑटो और टैंपो चालक मनमाने तरीके से सड़क के बीचोबीच सवारी बैठाते और चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
इसके चलते अन्य वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। ऐसे में बुधवार को ऑटो और टेंपो चालकों के लिए जगह निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित जगह को पीली पट्टी से घेर दिया गया है। अब ऑटो-टेंपो पीली पट्टी के अंदर रहेंगे। अगर कोई चालक पीली रेखा से बाहर सवारी चढ़ाता-उतारता है तो चालान किया जाएगा।
विज्ञापन