{"_id":"5851712d4f1c1b676f64b3fb","slug":"nh-24-bulldozer-running-putting-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर चला बुलडोजर, लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-24 पर चला बुलडोजर, लगा जाम
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulldozer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 का चौड़ीकरण करने के लिए बुधवार को एनएचएआई ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मसूरी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया। अवैध निर्माण को हटाने के लिए चार जेसीबी मशीनों को लगाया गया था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाम भी लग गया, जिससे लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ी।
एनएच-24 का चौड़ीकरण किया जाना है, जिसके लिए हाईवे पर हुए अवैध निर्माण को हटाने का कार्य बुधवार को शुरू हुआ। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर मुदित गर्ग ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार दस्ता मसूरी पहुंचा। वहां पर दस्ते के साथ प्रशासनिक अधिकारी, कई थानों की पुलिस और पीएसी की एक बटालियन पहुंची।
कार्रवाई होता देख दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच गई। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर साढ़े 22 मीटर के अंदर जो भी निर्माण आए, उनको ध्वस्त किया गया। सड़क की बाईं ओर बनी एक दर्जन दुकानों को पूरी तरह तोड़ दिया गया, जिनकी दुकानें तोड़ी गई हैं, उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
उधर, ध्वस्तीकरण के समय लोगों का जमावड़ा भी लग गया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने दुकानों के तोड़ने का विरोध किया। उनका कहना था कि अगर कार्रवाई के बारे में पहले से जानकारी दी जाती तो दुकानदार दुकानें खाली कर देते।