फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nabbed in Delhi Akbar prize black partner

दिल्ली में दबोचा इनामी काले का साथी अकबर

Mon, 26 Sep 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nabbed in Delhi Akbar prize black partner
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

इंदिरापुरम। कपड़ा कारोबारी अर्शी की हत्या में 50 हजार के इनामी बदमाश यूनुस उर्फ काले के साथी अकबर को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सीलमपुर में धर दबोचा। अकबर का आपराधिक इतिहास जानने दिल्ली पुलिस की टीम रविवार को थाना इंदिरापुरम पहुंची। वहीं जल्द ही इंदिरापुरम पुलिस काले को पकड़ने के लिए अकबर को रिमांड पर लेगी।      

विज्ञापन


इंदिरापुरम के एटीएस सोसायटी में कपड़ा कारोबारी अर्शी मलिक की हत्या करने वाले इनामी बदमाश काले और उसके साथियों की 19 जुलाई को कनावनी में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान काले के भाई नवाब और दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा था। जबकि काले, अकबर और उस्मान भाग गए थे।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव रंजन थाना इंदिरापुरम पहुंचे और अकबर के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि अकबर को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


काले को संरक्षण दे रहे शाबिर को पकड़ने की तैयारी      
एसओ ने बताया कि काले दिल्ली में शातिर अपराधी शाबिर के संरक्षण में छिपता है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस की मदद से जल्द ही शाबिर को गिरफ्तार किया जाएगा। शाबिर गाजियाबाद और दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed