{"_id":"579a4efe4f1c1b356521e278","slug":"moving-into-the-luxury-car-browning-youth-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लेकर लग्जरी कार में घूम रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लेकर लग्जरी कार में घूम रहा युवक गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
gun
कविनगर पुलिस ने कार सवार एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसने पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब करने के लिए खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा भी बताया।
राजनगर सेक्टर नौ चौकी के पास से पकड़ा गया कार सवार युवक चेतन त्यागी निवासी संजयनगर सेक्टर 23 है।
वह बुधवार रात अपने तीन साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था। उसने गाड़ी के आगे वाले हिस्से पर तमंचा रखा हुआ था। चेकिंग के दौरान पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज राजनगर सेक्टर नौ ने उनसे शराब पीने के लिए मना किया तो उसने चौकी इंचार्ज से कहा कि वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है।
उसने चौकी इंचार्ज को तमंचा दिखाया। इसके बाद उसके तीन साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने जब उसके दिल्ली पुलिस में होने की बात की छानबीन की तो पता चला कि वह झूठ बोल रहा है। पुलिस ने चेतन को गिरफ्तार कर उसकी लग्जरी कार सीज कर दी है। उस पर चौकी प्रभारी से अभद्रता करने का भी आरोप है।