फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Most commercial vehicles are known dengeours

सबसे ज्यादा कामर्शियल वाहन ले रहे जान

Wed, 11 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 11 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Most commercial vehicles are known dengeours
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

सबसे ज्यादा सड़क हादसे कामर्शियल वाहनों से होते हैं, इसके बाद कारें हादसों का सबब बनती हैं। यह खुलासा ट्रैफिक पुलिस की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है, जिसे शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन

यह सर्वे पिछले पांच साल में हुईं सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर तैयार किया गया, जिनमें 2030 लोगों की मौत हुई।

इस दौरान कामर्शियल वाहनों (भारी-हल्के) से 35 प्रतिशत हादसे हुए, कारों से 17 प्रतिशत, बसों से 15, टू व्हीलर से 12, ऑटो रिक्शा से छह और अन्य वाहनों से 15 प्रतिशत हादसे हुए। यही नहीं हादसे नए वाहनों से ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन


शून्य से दो साल तक के वाहनों से 39 प्रतिशत, 2-4 साल उम्र के वाहनों से 16 प्रतिशत, 4-6 साल उम्र के वाहनों से 13, 6-8 साल उम्र के वाहनों से 12, 8-10 साल उम्र के वाहनों से 10 प्रतिशत और 10 से ज्यादा उम्र के वाहनों से 10 प्रतिशत हादसे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट में यह भी है कि सामान्य मौसम में 21 प्रतिशत हादसे होते हैं, धुंध में 8 प्रतिशत, बारिश में 3, तेज हवा में 10, ज्यादा ठंड में 7 और अन्य मौसम में 51 प्रतिशत हादसे हुए। एसपी ट्र्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि ओवर स्पीड और ट्रैफिक के अन्य नियमों का पालन न करना हादसों का सबब रहा।


कामर्शियल वाहन चलाने वाले वाहन ज्यादा तेज गति से चलाते हैं। इसके अलावा हादसे रोकने के लिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। कट्स बंद किए जा रहे हैं, ट्रैफिक लाइट्स दुरुस्त करने और सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed