{"_id":"586be0314f1c1ba37815939c","slug":"milan-has-not-sweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिलन’ नहीं बन पाया ‘मधुर’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मिलन’ नहीं बन पाया ‘मधुर’
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ पुलिसकर्मी मधुर-मिलन कार्यक्रम में नौ जोड़ों में सुलह का दावा कर अपनी पीठ थपथपा रहे थे, तो दूसरी तरफ दो जोड़े ऐेसे थे, जिन्होंने कार्यक्रम के बाद ही रोते हुए अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि ये मिलन मधुर नहीं है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुरादनगर के रहने वाले एक दंपति का मामला सामने आया, जिन्हें मधुर मिलन में बुलाया गया था। मधुर मिलन के बाद ही महिला रोने लगी और उसने अपनी कलाइयों के जख्म दिखाए। उसका आरोप था कि पति ने सुबह ही मारपीट की है और उसके सारे गहने भी छीन लिए हैं।
विज्ञापन
इस दंपति का मामला दो सुनवाई में निपटाया गया था, जिसमें पति ने ही थाने में शिकायत की थी। पति का आरोप था कि पत्नी मायके गई, इसके बाद वापस नहीं आना चाहती। पत्नी का कहना था कि पति मारपीट करता है। दोनों को समझा बुझाकर फैसला कराया गया था, जिसमें पति ने मारपीट न करने का वादा किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा विजयनगर की भी एक महिला को भी सम्मानित किया गया, जिसका समझौता 24 दिसंबर को करा दिया गया था, लेकिन अभी तक वह अपने मायके में ही रह रही है और उसकी पति से बातचीत भी नहीं हो रही है।
मंगलवार को भी महिला मायके से ही महिला थाने आई थी और उसने बताया कि शादी के 15 साल बाद पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया था। समझौते के बाद साथ रखने का वादा किया था, लेकिन अभी तक घर लेकर नहीं गया है।
महिला थाने में मंगलवार को छह महीने बाद मधुर -मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नौ जोड़ों का समझौता कराया गया। इसके बाद इन जोड़ों ने एक-दूसरे को माला पहना कर और मिठाई खिला कर खुशी-खुशी साथ रहने का वादा किया। पुलिसकर्मियों ने इन्हें उपहार भी दिए।
मधुर मिलन में राजनगर की दंपति का समझौता हुआ। इस मामले में कहासुनी होने पर पत्नी ने पुलिस को बुला लिया था, जिसकी वजह से पति महीनों तक घर से गायब रहा था। वहीं, मेरठ निवासी एक एसआई की पत्नी ने पति के खिलाफ दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया था।
बात मुकदमे तक आ गई थी, लेकिन महिला थाने में छह महीने तक चली काउंसलिंग के बाद पति ने माफी मांग ली। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छे से रहने का वादा किया, इसके बाद सुलह हुई। इसके अलावा सात मामले दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के रहे, जिनमें समझौता कराया गया।
इस दौरान एसएसपी दीपक कुमार, एलआईयू सीओ अलका, इंस्पेक्टर महिला थाना आरती सोनी, काउंसलर्स एसएन मित्तल, गार्गी त्यागी, लज्जा यादव, सुमन गोयल आदि मौजूद रहे। बता दें कि एसएसपी पहली बार मधुर मिलन समारोह में शामिल हुए।