{"_id":"57a8c1b04f1c1bb561ee4744","slug":"mba-student-youth-of-the-car-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए स्टूडेंट ने कार से युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीए स्टूडेंट ने कार से युवक को रौंदा, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कार से युवक को रौंदाने वाला एमबीए स्टूडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड पर तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन सजन सिंह (34) की मौत हो गई और कार सवार छह स्टूडेंट चोटिल हो गए। सिहानी गेट पुलिस ने कार चालक एमबीए स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
सजन सिंह परिवार के साथ सी-130 संजयनगर में रहते थे। रविवार रात करीब 11 बजे वह बाइक पर इंदिरापुरम से घर लौट रहे थे। मेरठ रोड पर डीपीएस के पास कट पर जैसे ही उन्होंने बाइक मोड़ी, तभी मेरठ की ओर से आ रही एक बेकाबू लग्जरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद भी कार डिवाडर पर चढ़कर पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार सवार दो युवतियों समेत छह स्टूडेंट्स और सजन को एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां सजन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि स्टूडेंट्स को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
इनमें से पुलिस ने कार चला रहे स्टूडेंट भुवनेश निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-42 को तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। स्टूडेंट्स ने बताया कि वे साउथ दिल्ली स्थित एक मैनेजमेंट स्कूल से एमबीए कर रहे हैं।
गुजरात और सूरत के रहने वाले हैं। दिल्ली में अलग-अलग जगह कमरे लेकर रहते हैं। दो दिन पहले किराए पर एक कार हायर कर वह देहरादून गए थे। रविवार रात वहां से दिल्ली लौटते समय यह हादसा हुआ।
नशे में थे स्टूडेंट्स: मृतक का भाई
सजन के भाई मिथुन की मानें तो वह घटना के बाद जब मौके पर पहुुंचे तो सारे स्टूडेंट्स नशे में थे। उनकी कार में शराब की बोतलें, स्मैक पाउडर और नशे के इंजेक्शन मिले हैं। दूसरी तरफ, जांच अधिकारी एसआई अरविंद का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में स्टूडेंट्स के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। न ही कार में शराब, स्मैक और नशे के इंजेक्शन मिले हैं।