फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Make video calls to girlfriends wearing suicide noose

गर्लफ्रेंड को वीडियोकॉल कर लगा लिया फंदा सुसाइड

Tue, 19 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Make video calls to girlfriends wearing suicide noose
suicide - फोटो : अमर उजाला

सीए में एडमिशन न होने से परेशान ऋषभ राय (22) ने गर्लफ्रेंड को वीडियोकॉल करते हुए कपड़े से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक का मोबाइल सामने ही एक टेबल पर मिला, जिसका फ्रंट कैमरा शव की ओर था। पुलिस गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


ज्ञान खंड-1 स्थित प्लॉट नंबर 315 के टॉप फ्लोर पर ऋषभ अकेला रहता था। वह दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट से सीए की कोचिंग कर रहा था। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि रविवार रात मृतक के अमेरिका निवासी भाई ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया।
विज्ञापन


सुबह भाई के कहने पर पास ही रहने वाला दोस्त कमरे पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर ऋषभ का शव कपड़े से बंधा पंखे से लटक रहा था। दोस्त ने पुलिस को सूचना दी।  एसएचओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि उसने युवती को वीडियोकॉल की थी, जिसके साथ वह कई माह से रिलेशनशिप में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि युवती ने उसे सुसाइड करते देखा या नहीं। वीडियोकॉल पर उसने युवती से क्या बात की थी। साथ ही युवती ने किसी को इस बारे में क्यों नहीं बताया।

दोनों एंगल से जांच
पुलिस के अनुसार, ऋषभ बिहार के बक्सर का रहने वाला था। वह करीब आठ माह पहले यहां सीए की कोचिंग करने आया था। उसके पिता बिहार में ही रहते हैं, जबकि एक भाई अमेरिका में रहता है।

पुलिस शुरूआती जांच में सुसाइड का कारण सीए में एडमिशन न होना बता रही है। हालांकि इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं युवती के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर कोई वजह तो सुसाइड का कारण नहीं है।


 मनोचिकित्सक बोले
मनोचिकित्सक डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने बताया कि अक्सर लगातार असफलता के चलते अकेले रहने वाले युवा डिप्रेशन में आ जाते हैं। ऐसे में परिजनों को चाहिए कि बच्चों को समझाएं और टेंशन न लेने को कहें। बच्चे पढ़ाई में असफलता के चलते अन्य रिश्तों के प्रति भी असुरक्षित महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed