फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Made me hostage ... talk to papa'

‘मुझे बंधक बनाया है.. पापा से बात करा दो’

Fri, 26 May 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद Updated Fri, 26 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
'Made me hostage ... talk to papa'
iphone

मनोटा गांव से ढाई साल से लापता युवक ने चार दिन पूर्व रिश्तेदारी में फोन किया। युवक ने जानकारी दी कि उसे किसी स्थान पर बंधक बनाया गया है। उसकी पापा से बात करा दो। रिश्तेदार की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है।      

विज्ञापन


मनोटा गांव निवासी नवल कुमार पुत्र मदनपाल 31 अक्टूबर 2014 को लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला था। पिता ने 30 नंवबर 2014 में नवल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चाचा सत्यपाल सिंह ने बताया कि 21 मई को रिश्तेदारी में नवल का फोन आया कि मेरी पिता जी से बात करा दो।
विज्ञापन


रिश्तेदार ने बताया कि तुम्हारे पिता की मौत हो चुकी है। फोन पर बातचीत के दौरान नवल ने बताया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया है और फोन कट गया। युवक के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन की जांच की जा रही है। अभी यह जांच की जा रही है कि फोन करने वाला नवल है या कोई और है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed