फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lutin two cars at gun point

गन प्वाइंट पर लूटीं दो कारें

Sun, 25 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Lutin two cars at gun point
लूट
शालीमार गार्डन में शनिवार देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने निजी कंपनीकर्मी को गनप्वाइंट पर लेकर कार लूट ली। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि चालक नशे में था और खुद कार कहीं छोड़ आया, जिसके चलते कार चोरी हुई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।      
विज्ञापन


दिल्ली के पटपड़गंज निवासी अश्वनी दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पीड़ित का कहना है कि रविवार रात करीब 10 बजे वह शालीमार गार्डन निवासी तीन दोस्तों को घर छोड़ने आए थे। दोस्तों को घर छोड़कर वह पटपडग़ंज जा रहे थे। इस दौरान 80 फुटा रोड के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका।
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठे दोनों युवक नीचे उतरे और उनकी कार का शीशा खुलवाया। शीशा खुलते ही बदमाशों ने दोनों ओर से उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्हें गाड़ी के अंदर डाल लिया और गाड़ी दिल्ली की ओर ले जाने लगे। कुछ दूरी पर उन्हें कार से उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अश्वनी का पर्स भी लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित नशे में था। जांच के दौरान घटनास्थल से लूट जैसे कोई सुराग नहीं मिले हैं। मामला चोरी का लग रहा है।       

- पुलिस बोली, पीड़ित ने नशे में छोड़ दी कार      
एसएचओ के अनुसार पीड़ित से पूछताछ के दौरान उसके बयानों में ही विरोधाभास थे। नशे में होने के चलते देर रात उससे ठीक से पूछताछ नहीं की जा सकी। हालांकि पूछताछ के दौरान ऐसा बताया कि पीड़ित ने खुद ही कार कहीं छोड़ दी, जहां से कार चोरी हो गई। पीड़ित के दोबारा आने के बाद पूछताछ के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।      

सवारी बनकर चालक  को अगवा कर लूटी कैब 

महेंद्र पार्क इलाके से सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने ओला कैब चालक को अगवा कर उससे लूटपाट की। बदमाश चालक को सोनीपत के सदर थाना इलाके में हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक गए और उसकी स्विफ्ट डिजायर कार व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी योगराज सिंह (40) ओला कंपनी की कैब चलाता है। 23 दिसंबर की रात कंपनी की ओर से योगराज को फोन आया और जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से सवारी को लेकर नरेला जाने के लिए कहा गया।

कुछ देर में वह जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। इसी दौरान ग्राहक का फोन उसके मोबाइल पर आया। फोन में उसका नाम दीपक मलिक आ रहा था। इसके बाद स्टेशन के पास एक युवक आया और दो अन्य युवकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दोनों रिश्तेदार हैं और नरेला ले जाना है। दोनों को कार में बिठाकर योगराज नरेला के लिए रवाना हो गया।  

योगराज के मुताबिक, सबोली रोड के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने उसकी कार के आगे आकर अपनी बाइक गिरा दी। योगराज ने ब्रेक मारकर कार रोक दी। इसी दौरान कार में सवार दोनों युवकों ने योगराज का गला और मुंह दबाकर पीछे खींच लिया।

फिर उसे पायदान पर लिटा दिया। बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक कार में आया और कार को लेकर हरियाणा की तरफ चलने लगा। इस दौरान बदमाशों ने रस्सी से योगराज के हाथ-पैर बांध दिए और उसके तीन मोबाइल फोन और साढ़े छह हजार रुपये के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व एटीएम कार्ड लूट लिया।


फिर उसे सोनीपत के सदर इलाके में एक खेत में फेंक दिया। बदमाश कार से जीपीएस व मीटर तोड़कर उसके सामने फेंककर कार समेत फरार हो गए। किसी तरह से रस्सी खोलकर योगराज सदर थाना पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे उस थाने में शिकायत लिखवाने की सलाह दी, जहां से उसने बदमाशों को कार में बिठाया था। महेंद्र पार्क थाने पहुंचकर योगराज ने चार बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed