फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   letter sent to the CM on tweeters sent by blood

सीएम को ट्वीटर पर भेजा खून से लिखा लेटर

Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
 letter sent to the CM on tweeters sent by blood
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo

एक महिला ने प्रदेश के सीएम और यूपी पुलिस को ट्वीटर पर खून से लिखा हुआ एक पत्र ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उसने मुरादनगर पुलिस की गलत कार्रवाई की शिकायत की है।  

विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने 2009 में मोरटा गांव में रहने वाले युवक के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे जातिसूचक शब्द कहते थे। इसके अलावा जब वह अपने पति के साथ प्रॉपर्टी के मामले को लेकर परिवार के पास गई तो उन्होंने दोनों की पिटाई कर दी। इससे उसके पति की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी, जिससे कुछ समय बाद उसके पति को बोन टीबी हो गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि लगातार ससुराल द्वारा परेशान करने के बाद उसने जुलाई 2016 में एसएसपी से मामले की शिकायत की थी और बाद में मुरादनगर थाने में सुसराल के सात लोगों के खिलाफ  एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पत्र में लिखा है कि उनके पति को कैंसर और बोन टीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे पुलिस लगातार थाने में पूछताछ के लिए बुलाती रही है। महिला ने बताया कि वह करीब 90 बार मुरादनगर थाने में आई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप हैै कि पुलिस ने इस मामले में बिना कोई कार्रवाई किए एफआर लगा दिया,


जिसके बाद से उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी देहात से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने शुक्रवार को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी को ट्वीट करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed