फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lack of millions of fire in super market

सुपर मार्केट में लगी आग से लाखों का नुकसान

Sun, 12 Mar 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
Lack of millions of fire in super market
Fire - फोटो : demo pic

गोविंदपुरम के एच ब्लॉक स्थित एक स्टोर में शनिवार देर रात 12 बजे सिलेंडर फटने से लगी आग से करीब 70 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की छह गाड़ियों ने रात दो बजे आग पर काबू पाया। इस दौरान एक कर्मचारी भी घायल हो गया।

विज्ञापन


गोविंदपुरम एच ब्लॉक में बीएसपी के कोआर्डिनेटर राम प्रसाद प्रधान की बिल्डिंग में काजी गांव निवासी अमित कुमार डिपार्टमेंटल स्टोर चलाते हैं। अमित ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह स्टोर बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 12 बजे स्टोर में सिलेंडर में गैस रिसाव होने से धमाके के साथ स्टोर में आग लग गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्टोर में आग लगने से करीब 70 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उधर, एफएसओ आर के यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव लग रहा है। एफएसओ ने बताया कि बिल्डिंग में रात करीब सवा 12 बजे आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली से चार, वैशाली से एक और साहिबाबाद से एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। रात करीब दो बजे आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि इस दौरान कर्मचारी प्रदीप मामूली रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed