{"_id":"591b418a4f1c1b9c0cf227bd","slug":"koli-crying-in-the-court-poor-man-i-framed-therefore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में रोते हुए बोला कोली, ‘गरीब आदमी हूं, इसलिए फंसाया’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में रोते हुए बोला कोली, ‘गरीब आदमी हूं, इसलिए फंसाया’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 16 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली की फाइनल बहस मंगलवार को भी जारी रही। आरोपी ने करीब डेढ़ घंटे तक खुद ही बहस की। इसी बीच एक सवाल के जवाब पर कोली भावुक हो गया और फिर रोने लगा। रोते हुए कोली ने कहा कि वह गरीब आदमी है, इसलिए उसे सीबीआई ने फंसा दिया।
विज्ञापन
जबकि पैसे वाले मोनिंदर सिंह पंधेर को बचा लिया गया। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने जारी बहस के लिए अब 17 मई की तारीख नियत की है।डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आरोपी कोली को मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को भी कोली ने कोठी संख्या डी-5 के पड़ोस में रहने वाले डाक्टर नवीन पर आरोप लगाए। उसने कहा कि सीबीआई की थ्यौरी के अनुसार वह हड्डियां फेंकता था। जब ऐसे ही फेंक देता था तो सीबीआई को हड्डियां तलाशने केलिए खुदाई क्यों करनी पड़ी।
विज्ञापन
इस दौरान उसने यह भी कहा कि कोठी मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर आए दिन कॉलगर्ल बुलाता था। उसका काम सभी के लिए खाना बनाना था। इसके बाद अचानक ही कोली कोर्ट रूम में रोने लगा। उसका कहना था कि वह गरीब आदमी है। इसलिए उसे फंसा दिया गया।