फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Keeper of the history-son with four robbers arrested

दरोगा का हिस्ट्रीशीटर बेटा चार लुटेरों संग गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Keeper of the history-son with four robbers arrested
पुलिस की वर्दी पहनकर अलीगढ़ टोल की कैश वैन लूटने जा रहे थे - फोटो : अमर उजाला

सिहानी गेट पुलिस ने हापुड़ के हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ जीतू को उसके चार साथी लुटेरों के साथ गिरफ्तार किया है। जितेंद्र पांच हजार का इनामी है, उसके पिता हरेंद्र तोमर बागपत में दरोगा हैं। वह पुलिस की वर्दी पहनकर अलीगढ़ के गभाना टोल की कैश वैन लूटने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

 
सोमवार देर रात राजनगर एक्सटेंशन में एक सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ कर इन्हें दबोचा। आरोपियों से तीन देसी पिस्टल, चार कारतूस, दो चाकू, चार मोबाइल, उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की वर्दी और दिल्ली से चोरी एक लग्जरी कार बरामद हुई है।
विज्ञापन


जितेंद्र 8वीं फेल है, हापुड़ के हाफिजपुरा का रहने वाला है। उसके साथी दानिश निवासी खजूरी दिल्ली, आमिर निवासी अशोक विहार लोनी, अलीम निवासी नवादा हापुड़ और सोनू निवासी अरनिया, बुलंदशहर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर हाफिजपुरा के ही एक बिजनेसमैन बिट्टू की हत्या करने के लिए कुछ दिनों पहले हापुड़ गया था। हापुड़ पुलिस ने वारदात से पहले ही एक सूचना पर उसके दो साथी लोकेंद्र व अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया था।

वह अपने दूसरे साथी दुष्यंत के साथ भागकर गाजियाबाद आ गया था। इस मामले में ही दोनों पर पांच हजार का इनाम घोषित था। जितेंद्र नंदग्राम में किराए का कमरा लेकर साथियों के साथ रह रहा था। वह मंगलवार सुबह पुलिसकर्मी बनकर साथियों संग अलीगढ़ के गभाना टोल की कैश वैन लूटने वाला था।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी जेल जा चुके  हैं। जितेंद्र की हाफिजपुरा थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। वह अलीगढ़ से भी वांछित है। आरोपियों ने वारदात के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे और डासना टोल टैक्स की भी रेकी की थी।


कड़ी सिक्योरिटी होने की वजह से वह इन दोनों टोल पर वारदात नहीं कर सका था। पुलिस की वर्दी पहनकर वह पहले भी हापुड़ में वारदात कर चुका है, कई बार वर्दी का इस्तेमाल पुलिस चेकिंग से बचने के लिए भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed