{"_id":"58e3d05d4f1c1bc06e5b5f26","slug":"imam-making-tahir-to-avoid-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से बचने को ताहिर बना इमाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से बचने को ताहिर बना इमाम
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला जन्नताबाद में रहने वाला ताहिर हसन शातिर अपराधी है। उसको पता था कि बिना काम-धंधे के अवैध हथियारों की तस्करी करने से वह पुलिस की नजर में आ सकता है, इसलिए उसने पुलिस की नजरों से खुद को बचाने के लिए मस्जिद का इमाम बनने का रास्ता चुना।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी ताहिर ऑन डिमांड मुंगेर से हथियार मंगवाता था। वह तब ही डील करता था जब खरीददार को आधा दर्जन से अधिक पिस्टल या तमंचे चाहिए होते थे। पूछताछ में बताया कि वह इन अवैध हथियारों को शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में हथियार सप्लाई करता था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी 2008 में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।इमाम के वेश में ही करता था तस्करी:एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर किसी को शक न हो इसके लिए वह इमाम के वेश में ही हथियारों की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
बिहार से मुजफ्फरनगर तक सफर वह ट्रेन में ही तय करता था। इससे पुलिस को या रेलवे पुलिस को उस पर शक नहीं होता था।पुलिस बनी खरीददार, तब आया पकड़ में:
एसएसपी ने बताया कि बाईपास चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार ने खुद को एक खरीददार बनकर आरोपी को नोएडा बुलाया था।
इससे किसी को शक न हो वह खुद भी वेश बदलकर आरोपी से मिले। उन्होंने बताया कि पहले नोएडा मिलना तय हुआ था, इसके बाद अचानक आरोपी ने उससे कहा कि वह गाजियाबाद में ही हथियार देना चाहता है। चौकी इंचार्ज ने छह पिस्टल मौके से बरामद की थी, बाकी आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बाद में बरामद की।
पुलिस टीम को पांच हजार के इनाम की घोषणाएसएसपी ने हथियारों की खेप पकड़ने पर विजयनगर पुलिस को बधाई देते हुए पांच हजार रुपये की घोषणा की है। साथ ही पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने की बात भी कही है।
चर्चा यह भी कि जानसठ से एसटीएफ ने उठाया था आरोपी को:चर्चा यह भी है कि आरोपी इमाम को गाजियाबाद एसटीएफ एक दिन पूर्व जानसठ उठाकर ले गई थी। जानसठ के मोहल्ला जन्नताबाद में रहने वाले ताहिर हसन को पकड़ने सोमवार को गाजियाबाद की एसटीएफ टीम मोहल्ला जन्नाताबाद पहुंची।
एसटीएफ ने ताहिर हसन के मकान की तलाशी ली। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि ताहिर हसन मस्जिद में नमाज पढ़ाने गया है। टीम ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया। नमाज पढ़ाकर जैसे ही ताहिर हसन बाहर निकला एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। टीम ताहिर हसन को अपने साथ ले गई।