फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal arms seized in Ghaziabad accused used to supply in western UP and Delhi NCR

गाजियाबाद: अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, आरोपी पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर में करते थे सप्लाई

Wed, 22 Dec 2021 07:31 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Dec 2021 07:31 PM IST
सार

गाजियाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस अपराध में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Illegal arms seized in Ghaziabad accused used to supply in western UP and Delhi NCR
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर के गुड़ मंडी जीतपुर में एक किराए के मकान में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी फरार हैं। आरोपी अवैध हथियार तैयार कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड सप्लाई कर रहे थे। 

विज्ञापन


सीओ क्राइम आकाश पटेल ने बताया कि स्वॉट टीम और थाना मुरादनगर की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। मौके से भारी संख्या में अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ क्राइम ने बताया कि आरोपी अलग-अलग मशीनों का प्रयोग कर अवैध हथियार तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने मेरठ निवासी जहीरूद्दीन से 20 हजार रुपये में किराए पर लिया था।
विज्ञापन


इससे पहले जहीरूद्दीन खुद इस मकान में अवैध हथियार बनाने का काम करता था, लेकिन उसने अपनी अलग फैक्टरी बना ली। अब इस खाली मकान में अमन उर्फ अन्नू, अब्दुल सलाम, हाजी जुल्फकार और शाहिद मामा अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मास्टर माइंड जहीरुद्दीन है जबकि इनका सरगना अमन उर्फ अन्नू है। पूछताछ में बताया कि चुनावी माहौल में अवैध हथियारों की डिमांड बढ़ गई है। मोटे मुनाफे के लिए अवैध हथियार बना रहे थे। किठोर मेरठ के रहने वाले रहीश लंबू और सोनू से 315, 12 और 32 बोर के कारतूस लेकर सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें गिरफ्तार किया, ये हैं फरार

पुलिस ने अवैध फैक्टरी पर दबिश देने के बाद मौके से अमन उर्फ अन्नू रांगड (30) मेरठ, नूर हसन सैफी (30) मेरठ, सलमान कुरैशी (21) जाफराबाद दिल्ली, सुहैल मलिक (21) मेरठ, युसुफ रांगड (20) मेरठ को गिरफ्तार किया है। जबकि अब्दुल सलाम निवासी मेरठ, हाजी जुल्फिकार अली मेरठ, चांद पहलवान हापुड़, शाहिद मामा मेरठ वांछित हैं।

ये हथियार व उपकरण किए बरामद
पुलिस ने मौके से 12 तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, एक पिस्टल 12 बोर, एक बंदूक 12 बोर, दो नाल 12 बोर, 12 पिस्टल की नाल 32 बोर, पांच मैगजीन पिस्टल 32 बोर, ग्राइंडर, 34 जस्ते के मैगजीन शू, 84 स्लाइड स्प्रिंग पिस्टल, 25 अधबनी 32 बोर मैगजीन केस, दो अधबने 12 बोर के तमंचे, आग तेज करने के काम आने वाली धौकंनी मशीन, पंखा समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर में करते थे सप्लाई
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हापुड़ आदि जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। अब तक 250 से अधिक अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं।

20 से 30 हजार रुपये में बेचते थे पिस्टल
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीन से चार हजार रुपये का तमंचा, करीब 10 हजार रुपये की सिंगल बोर बंदूक और 20 से 30 हजार रुपये की पिस्टल बेचते थे।

अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी सील कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है। अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आकाश पटेल, सीओ क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed