{"_id":"57b0b3314f1c1bd66b6ead24","slug":"idgah-complex-of-unknown-young-man-slit-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह परिसर में अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईदगाह परिसर में अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसौंडा ईदगाह परिसर में रविवार सुबह एक युवक का गला रेता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक की जेब से चार बिना सिम के मोबाइल फोन और मौके से तीन खाली गिलास बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
रविवार सुबह पांच बजे नमाज को जा रहे लोगों ने ईदगाह के परिसर में बने फुटपाथ पर एक युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास है। हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी झगड़े के बाद हत्या का लग रहा है। युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक ने हरी शर्ट, ग्रे बनियान और काली पैंट पहनी थी।
विज्ञापन
युवक के साथ थे तीन-चार लोग
पुलिस को शव के पास से तीन प्लास्टिक के गिलास और कुछ खाने के सामान के खाली पैकेट मिले हैं। एसओ ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि रात तीन-चार लड़कों को उन्होंने उस ओर जाते देखा था।
ऐसे में पुलिस को शक है कि पहले सभी दोस्तों ने शराब पी इसके बाद नशे में झगड़ा होने पर युवक की हत्या कर दी गई। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि ईदगाह के पास खाली मैदान में अक्सर असामाजिक तत्व आकर शराब पीते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- चार बंद मोबाइल फोन की भी हो रही जांच
पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से चार बिना सिम कार्ड लगे मोबाइल फोन मिले हैं। जांच की जा रही है कि उसके पास चार मोबाइल कहां से आए। पुलिस को शक है कि मोबाइल चोरी के हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि चोरी के मोबाइल के बंटवारे के दौरान झगड़ा होने पर युवक की हत्या की गई हो।