{"_id":"5902246f4f1c1bb365c0f4f4","slug":"hugs-on-marriage-milk-thrown-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता पर खौलता दूध फेंका, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता पर खौलता दूध फेंका, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
दूध
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने खौलता दूध डालकर विवाहिता को जला दिया और पीटकर उसे घर से निकाल दिया। यह आरोप लगाकर पीड़ित विवाहिता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास और ननद भागे हुए हैं।
विज्ञापन
बड़ौत के कश्यप कालोनी निवासी मोनिका कश्यप की शादी पांच साल पूर्व मोदीनगर के आदर्श नगर कालोनी निवासी नवीन कश्यप से हुई थी। मोनिका का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज कम लाने पर उसे प्रताड़ित करते थे। जानकारी होने पर पांच माह पहले मायके वाले मोदीनगर आए और उसे बड़ौत ले गए।
विज्ञापन
15 दिन पहले ससुराल वाले बड़ौत पहुंचे और समझौता कर मोनिका को मोदीनगर ले आए। आरोप है कि ससुरालों वालों ने फिर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 25 अप्रैल को मोनिका पर खौलता दूध डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह जल गई। यही नहीं ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मायके वालों के साथ मोनिका कोतवाली में पहुंची और तहरीर दी। एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि पति नवीन, देवर राहुल, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।