फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Highway roadways bus And container, injured 30 passengers

हाईवे पर भिड़े रोडवेज बस और कंटेनर, 30 यात्री घायल

Thu, 20 Apr 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी Updated Thu, 20 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Highway roadways bus And container, injured 30 passengers
रोडवेज बस के बीच हुई टक्कर। - फोटो : file photo

 नेशनल हाईवे-58 पर गंगनहर पुल के पास बुधवार रात तेज रफ्तार एक कंटेनर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कोटद्वार डिपो की बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी हुई।     कोटद्वार डिपो बस के चालक सुमन रावत ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 11:30 बजे दिल्ली अंतरराज्जीय बस अड्डे से सवारी लेकर कोटद्वार जा रहा था।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे बस गंगनहर पुल के पास मेरठ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा कंटेनर डिवाइडर पार बस से आ टकराया। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस के यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 30 यात्रियों को चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस में बैठाकर भेज दिया गया। टक्कर के बाद कंटेनर चालक भाग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर हाईवे से कंटेनर और बस को हटवाया।

करीब दो बजे यातायात सुचारु हो सका। गंगनहर चौकी प्रभारी सरताज अहमद ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed