फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High Mask Lights mounted on poles was stolen in broad daylight

दिनदहाड़े खंभे पर चढ़कर चुरा रहा था हाई मास्क लाइटें

Mon, 05 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
High Mask Lights mounted on poles was stolen in broad daylight
हाई मास्क लाइटें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मोहन नगर स्थित पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसाइटी में खंभे से हाई मास्क लाइट की चोरी कर रहे एक युवक को लोगों ने धर दबोचा। पकड़ने के बाद लोगों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। चोर खुद को जीडीए कर्मी बताकर हाई मास्क लाइट खंभे से उतारकर ले जा रहा था।

दरअसल, कुछ समय पहले पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसाइटी में नगर निगम ने 6 लाख रुपये की लागत से हाई मास्क लाइटें लगवाईं थीं। शनिवार दोपहर एक युवक 30 मीटर ऊंचे खंभे पर चढ़कर हाई मास्क लाइट उतार रहा था। लोगों ने जब उससे कारण पूछा तो उसने खुद को जीडीए कर्मी बताया और पुरानी लाइटों की जगह नई लाइटें लगाने की बात कही।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब एक बजे युवक दोबारा खंभे पर चढ़ा दिखा और लाइटें उतारने लगा। इस बीच सोसायटी के कुछ लोगों ने जीडीए अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने नई लाइट लगने की बात से इंकार किया। इसके बाद लोगों ने युवक को नीचे उतरने को कहा तो वह उतरकर भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे धर दबोचा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया युवक अर्थला निवासी जावेद है। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चोरी की बात कबूल कर रहा है। निगमकर्मियों को जानकारी देकर लाइट दोबारा लगवा दी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed