{"_id":"57979f304f1c1b356421ef22","slug":"guard-made-a-noise-thieves-fled-with-a-latch-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड ने मचाया शोर, मकानों की कुंडी लगाकर भागे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड ने मचाया शोर, मकानों की कुंडी लगाकर भागे चोर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
चोर
पॉश सोसायटी राजनगर में चोरों ने चार मकानों में चोरी की कोशिश की, मगर गार्ड के शोर मचाने के कारण वह चोरी नहीं कर सके। सोमवार रात करीब दो बजे पांच-छह चोरों ने राजनगर सेक्टर सात के आर-201बी ईशांत के घर की ग्रिल काटकर चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन
ग्रिल के पीछे लोहे की अलमारी होने के कारण चोर घर में नहीं घुस सके। इसके बाद चोर आर-204 में एसएस अग्रवाल के घर में ग्रिल काटकर घुस गए। एसएस अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने उनके घर में घुसकर एक खाली कमरे को खंगाला, बाकी कमरों में उनके परिवार के लोग सो रहे थे।
विज्ञापन
जब चोरों को घर में कुछ नहीं मिला तो वह मेन गेट से बाहर निकले और बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने 202 और 203 नंबर मकानों में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड दिलीप पांडेय ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस पर चोरों ने दोनों मकानों की भी बाहर से कुंडी लगा दी और भागते हुए गार्ड पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। गार्ड के सिर में चोट आई है। उसका पास के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराया गया है। इस संबंध में मंगलवार सुबह सोसायटी के लोगों ने कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
रेजिडेंट्स ने बताया कि इलाके में अधिकतर बुजुर्ग रहते हैं। इससे चोर आसानी से घरों में घुस जाते है। उन्होंने एसएचओ से कहा कि इलाके में पीसीआर वैन की गश्त बढ़वा दें। एसएचओ कविनगर ने गश्त बढ़ाए जाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।