फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Government submersible pumps off, Hungama

सरकारी हैंडपंप बंद कर लगाया सबमर्सिबल, हंगामा

Mon, 06 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Government submersible pumps off, Hungama
pumps - फोटो : अमर उजाला

पानी को लेकर सोमवार को नासिरपुर में जमकर हंगामा हुआ। कालोनी के लोगों और स्थानीय पार्षद शेखर त्यागी ने नगर निगम के उद्यान सुपरवाइजर पर सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाकर अपने घर में पानी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कालोनी की महिलाओं ने पार्षद के नेतृत्व में सुपरवाइजर के घर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन


अब मंगलवार को वह तहसील दिवस में इसकी शिकायत करेंगे।स्थानीय लोगों और पार्षद शेखर त्यागी का आरोप है कि उद्यान सुपरवाइजर अजय हरित ने सरकारी हैंडपंप की मशीन उतारकर बोरिंग में सबमर्सिबल लगा लिया है और इसका पानी उनके घर में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन


इससे अन्य लोगों को पानी नहीं मिल रहा। नासिरपुर में ही लगा दूसरा हैंडपंप गंदा पानी देने लगा तो लोगों ने अजय से सबमर्सिबल चलाकर पानी देने की मांग की, इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि अजय ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी कि उनकी कालोनी में एक मकान में सरकारी हैंडपंप का सामान पड़ा है और लोग उसे बेचने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सूचना झूठी निकली। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। सुबह करीब 11 बजे लोगों ने सुपरवाइजर अजय हरित के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। पार्षद शेखर त्यागी का कहना है कि मंगलवार को कालोनी की महिलाएं तहसील दिवस में शिकायत कर सरकारी हैंडपंप को कब्जामुक्त कराने की मांग करेंगे।


उधर, अजय हरित का कहना है कि विवाद की उन्हें जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने पुलिस से किसी की शिकायत की है। उनका कहना है कि सबमर्सिबल उन्होंने अपने पैसों से लगवाया है, सरकारी हैंडपंप में मोटर लगाने का आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed