फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods made from millions of readymade garment showrooms

रेडीमेड गारमेंट शोरूम से उड़ाया लाखों का माल

Sun, 04 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 04 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Goods made from millions of readymade garment showrooms
crime - फोटो : amar ujala

वैशाली सेक्टर-4 में एक रेडीमेड गारमेंट शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल और नगदी उड़ा ली। शोरूम मालिक ने दिन में शॉपिंग करने आए पांच युवकों पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के विवेक विहार निवासी प्रमोद भंडारी वैशाली सेक्टर-4 के प्लॉट संख्या 340/1 में अपना रेडीमेड गारमेंट का शोरूम चलाते हैं। शनिवार रात को वह शोरूम बंद कर घर गए थे। सुबह जब कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा पड़ा था और अंदर रैक से ज्यादातर माल गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रमोद को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि शनिवार दोपहर को पांच युवक शोरूम में आए थे, जो करीब दो घंटे तक पूरे शोरूम में घूमते रहे। इतना ही नहीं दो कमीजें उन्होंने पसंद कीं मगर जब कार्ड से पेमेंट करने लगे तो कार्ड ही नहीं चला। उन्होंने उन्हीं पांचों युवकों पर शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर शोरूम से जींस, शर्ट, स्वैटर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल और 10 हजार की नगदी चोरी हुई है। नगदी में करीब चार हजार के पुराने पांच सौ के नोट भी थे। एसएचओ बीआर जैदी ने बताया कि शिकायत लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।


टीएचए में गिरोह सक्रिय, दो दिन पहले ही दुकान में आया था लाखों का माल
प्रमोद ने बताया कि बीते शुक्रवार को ही उन्होंने शोरूम में करीब तीन लाख रुपये का माल भरा था। इतना ही नहीं उनके एक जानकार प्रहलादगढ़ी निवासी ओमप्रकाश गौतम की दुकान में भी बीते 29 नवंबर की रात चोरी हुई थी। उनकी दुकान में में भी एक दिन पहले ही माल आया था।

पुलिस को शक है कि इलाके में एक गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह उन दुकानों को निशाना बनाता है जिनमें नया माल आया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed