{"_id":"57dee22d4f1c1b223aa827ef","slug":"girl-fell-from-the-fourth-floor-in-mysterious-circumstances-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हालात में चौथी मंजिल से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय हालात में चौथी मंजिल से गिरी महिला, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की पैरामाउंट सिम्फनी सोसायटी में रहस्यमय हालात में चौथी मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस महिला के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पति सुसाइड का मामला बता रहा है।
मृतका तृप्ति (32) पत्नी संदीप थीं। वह कचहरी रोड एटा निवासी प्रदीप गुप्ता की बेटी थीं। ढाई साल पहले उनकी शादी संदीप निवासी मिलक रामपुर से हुई थी। इनके करीब सवा साल की बेटी है मिष्ठी। संदीप नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
इनका परिवार क्रॉसिंग्स की पैरामाउंट सिम्फनी सोसायटी में चौथी मंजिल पर बने एक फ्लैट में रहता है। सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। अचानक तृप्ति बालकनी से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरीं।
विज्ञापन
आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। संदीप गंभीर हालत में तृप्ति को कोलंबिया एशिया अस्पताल ले गए, जहां उपचार केदौरान रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। बकौल सीओ, संदीप का कहना है कि उनका और तृप्ति का झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने बालकनी से छलांग लगा दी। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।
बिल्डिंग से गिरकर मौत के हालिया मामले
4 सितंबर- अहिंसा खंड में 11वीं मंजिल से गिरकर नौकरानी की मौत
24 अगस्त- इंदिरापुरम में 11वीं मंजिल से रहस्यमय हालात में गिरकर छात्र की मौत
04 मई- क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत