फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad will become the eyes and ears of the police auto driver

गाजियाबाद पुलिस के आंख और कान बनेंगे ऑटो चालक

Sun, 01 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad will become the eyes and ears of the police auto driver
auto driver - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी की अपील के बाद ऑटो चालकों को गाजियाबाद पुलिस की आंख और कान बनाने की पहल शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने सिहानी गेट थाने में ऑटो चालकों के साथ एक बैठक की।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने रविवार को हुई बैठक में कहा कि बढ़ते अपराध को रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑटो चालकों के अलावा रेहड़ी पटरी वालों की भी मदद ली जाएगी। विभिन्न थानों में ऑटो चालकों के साथ पुलिस के अधिकारियों ने बैठक कर उनसे संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑटो चालकों से अपने वाहन में बैठने वाले यात्रियों के व्यवहार पर नजर रखने के लिए कहा गया। इस दौरान एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के नंबर ऑटो चालकों को दिए गए, जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने अपने पत्र के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अपना नंबर उपलब्ध कराने के आदेश दिया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि ऑटो चालकों का क्षेत्र की हर गली तक मूवमेंट होता है। वह पुलिस को समय से सूचना दें, जिससे कि पुलिस किसी भी अनहोनी को रोक सके।


ऑटो चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
डीजीपी के आदेश पर ट्रैफिक जाम और सड़कों पर हादसे रोकने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक का पाठ भी पढ़ाया गया। पुलिस ने ऑटो चालकों को फूल देकर उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। टीएचए के इंदिरापुरम, लिंक रोड, खोड़ा और साहिबाबाद में भी ऑटो चालकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed