फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gang rape of a girl cousin hostage

ममेरे भाई को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप

Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of a girl cousin hostage
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
जाम से बचने के लिए हाईवे-24 किनारे जंगल से गुजर रही एक महिला से पांच बदमाशों गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के ममेरे भाई को बदमाशों ने बंधक बना लिया। हाईवे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर सिद्धार्थ विहार के खेत में हुई वारदात की रिपोर्ट शनिवार को महिला ने विजयनगर थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन


विजयनगर की एक कालोनी में रहने वाली 35 वर्षीया महिला नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में जॉब करती है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह नोएडा सेक्टर-58 में रहने वाले अपने रिश्ते के ममेरे भाई के साथ उसकी बाइक पर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


हिंडन नदी पुल पार करने पर हाईवे पर जाम मिला तो दोनों कच्ची सड़क के रास्ते घर जाने लगे। सुनसान रास्ते पर पांच युवकों ने उनकी बाइक रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई है। दंपति के तीन बच्चे हैं। पति से महिला का विवाद चल रहा है। वह मायके में रहती है।

रेप की हालिया वारदातें
. सिहानी गेट थानाक्षेत्र में देवर ने भाभी से किया रेप
. सिहानी गेट थानाक्षेत्र में नाबालिग से हेयर ड्रेसर ने किया रेप
. विजयनगर में किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
. लालकुआं पर भजन गायिका से गैंगरेप
. नोएडा की किशेारी को कार में अगवा कर विजयनगर में रेप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed