{"_id":"58e912d64f1c1bbf7a5b48dc","slug":"flurries-shut-down-three-contracts-in-jhandapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़कीं महिलाएं, झंडापुर में तीन ठेके बंद कराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़कीं महिलाएं, झंडापुर में तीन ठेके बंद कराए
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडापुर में महिलाओं ने शनिवार को शराब के तीन ठेकों को बंद करा दिया। गुस्साई महिलाओं ने एक शराब के ठेके की कैंटीन में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।झंडापुर गांव स्थित सौर ऊर्जा मार्ग पर सब्जी मंडी रोड पर शराब के ठेके हैं। इन पर सुबह से शाम तक शराबियों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
शराबी महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते हैं। इससे परेशान होकर महिलाएं शनिवार को दोपहर 12 बजे सौर ऊर्जा मार्ग वाले ठेके पर पहुंचीं और ठेके की कैंटीन में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने कैंटीन में रखी मेज-कुर्सियां तोड़ दी।
विज्ञापन
महिलाओं के पहुंचने से पहले ही ठेका संचालक दुकान में ताला लगाकर भाग गया। इसके बाद महिलाएं सब्जी मंडी रोड पर बने दो ठेकों पर पहुंचीं और हंगामा करने लगी। हंगामा करते देख कर्मचारी ने खुद ही ठेका बंद कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिलाओं को शांत कराया। उन्होंने ठेके बंद करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। कविता चौधरी, कमला देवी, रानी झा, गीता देवी, रूबी सिंह, कमलेश देवी आदि शामिल थीं। झंडापुर में ठेके का विरोध कर रही महिलाओं ने जाम लगा दिया। महिलाओं सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गईं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर किनारे किया। करीब दस मिनट तक लोग जाम में लोग फंस रहे।
डीएलएफ कालोनी में महिलाओं ने किया प्रदर्शन साहिबाबाद स्थित डीएलएफ कालोनी में खुले शराब के ठेके के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने ठेके के सामने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके के पास सुबह से शाम तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं का मुख्य सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।
महिलाओं का कहना है कि अगर एक सप्ताह के भीतर ठेके बंद नहीं कराए गए तो प्रशासन और शराब कारोबारियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाएं डीएलएफ सहित चार ठेके बंद करने की मांग