फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   first Drindon Pakdwaan CM sir!

पहले दरिंदों को पकड़वाएं सीएम साहब!

Sun, 07 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
first Drindon Pakdwaan CM sir!
बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता का पिता - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से दस लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा पर पीड़ित किशोरी के पिता ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले दरिंदों की गिरफ्तारी पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी मदद से ज्यादा दरिंदों को सजा महत्वपूर्ण है। पिता ने शनिवार रात ‘अमर उजाला’ से कहा कि फिलहाल उन्हें यह मुआवजा देने की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि सरकार मुआवजे की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है जबकि सरकार की प्राथमिकता में दरिंदों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे परिस्थितिवश सरकार की तरफ से मुआवजा मिलने की दरकार है लेकिन इससे ज्यादा जरूरी दरिंदों की गिरफ्तारी है। जब तक दरिंदे आजाद घूमते रहेंगे, मेरे परिवार को चैन नहीं मिल सकता।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मैं इस घटना के बाद से ही कह रहा हूं कि किसी भी तरह की मदद से ज्यादा दरिंदों को सजा अहम है। फिलहाल दो फ्लैटों के आवंटन पत्र और मुआवजे की घोषित राशि अभी तक पीड़ित परिवार को नहीं मिली है।शनिवार को पीड़ित परिवार के घर के बाहर दिन भर लगी रहने वाली भीड़ नहीं थी। गली में सन्नाटा पसरा रहा और सिर्फ पुलिस की एक पीसीआर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सपा नेताओं द्वारा धमकाए जाने बाद से इंदिरापुरम पुलिस की पीसीआर को पीड़ित परिवार के घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तैनात काउंसलर की टीम मां-बेटी के पास पहुंचे और काउंसलिंग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed