{"_id":"58372c0d4f1c1b8e4d13b22d","slug":"fire-caused-by-candles-two-million-lighting-accessories","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोमबत्ती से लगी आग, दो लाख का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोमबत्ती से लगी आग, दो लाख का सामान जला
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के डासना इलाके में एक घर में मोमबत्ती से आग लग गई। आग में घर में रखा दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।पीड़िता सलीमा बानू परिवार के साथ बाजी ग्राम में रहती है। वह घरेलू काम कर परिवार का पालन-पोषण करती है। उसने बताया कि बुधवार करीब सात बजे वह बिजली न आने के कारण घर में मोमबत्ती जलाकर बाहर आ गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद मोमबत्ती से कपड़ों में आग लग गई और आग पूरे घर में फैल गई। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच पाती उससे पहले ही आसपास केलोगों ने रेत और पानी डालकर आग पर आधे घंटे में काबू पाया। सलीमा ने बताया कि एक माह बाद उनकी धेवती की शादी है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान खरीदकर घर में रखा था। इसके अलावा घर में रखे 500-1000 के 30 हजार के नोट भी जल गए। मसूरी के एक मकान में रेगुलेटर में गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई, बाद में सिलेंडर फट गया। मौके पर परिवार के लोगों ने घर से निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
पीड़िता सौकत निवासी यामीम गढ़ी है। वह मसूरी की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसने बताया कि बुधवार रात करीब सवा 11 बजे उनकी पत्नी जायदा उनके लिए गर्म पानी करने के लिए गई थी। उसने जैसे ही माचिस जलाकर गैस चालू की तो रेगुलेटर से रिसाव हो रही गैस ने आग पकड़ ली। इसके बाद घर में सो रहे उनके तीन बच्चे और दंपत्ति घर से बाहर आ गए।
उन्होंने फायर बिग्रेड को आग की सूचना दी। सिलेंडर में आग लगने के पांच मिनट बाद ही धमाके के साथ ही सिलेंडर फट गया। इससे उनके पड़ोसी भी उठ गए। आसपास के लोगों ने सिलेंडर पर रेत और कंबल डालकर आग पर काबू पाया। सूचना के करीब 20 मिनट बाद ही फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी।