फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Finger Print Audi tell who was driving

फिंगर प्रिंट बताएगा कौन चला रहा था ऑडी

Fri, 10 Feb 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Finger Print Audi tell who was driving
फिंगर प्रिंट्स - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम में ऑडी की टक्कर से ऑटो सवार चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली है। पुलिस ने ऑडी कार के स्टेयरिंग पर मिले फिंगर प्रिंट और डा. मनीष रावत के फिंगर प्रिंट को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि ऑडी को डा. मनीष चला रहे थे या नहीं।    
विज्ञापन

  
27 जनवरी को हुए ऑडी-ऑटो टक्कर मामले में पुलिस अब तक यह नहीं पता लगा पाई है कि हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था। डा. मनीष रावत ने बयान दिया था कि कार उनका ड्राइवर इशहाक चला रहा था। जिस ड्राइवर ने अपना लाइसेंस जमा कराकर जमानत ली थी वह लाइसेंस फर्जी था।
विज्ञापन


इसके बाद से ड्राइवर फरार हो गया। अब पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिली ऑडी कार के स्टेयरिंग से मिले फिंगर प्रिंट और मनीष रावत के फिंगर प्रिंट को लखनऊ लैब में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सनत मिश्रा ने बताया कि लैब से रिपोर्ट आने में करीब छह महीने का समय लग सकता है। प्रदेश में एक ही लैब होने की वजह से समय लगेगा। बता दें कि 27 जनवरी को इंदिरापुरम में नहर रोड पर देर रात ऑडी की टक्कर से ऑटो सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।      

डाक्टर-ड्राइवर के मोबाइल का सीडीआर तक नहीं निकाला      
पुलिस ने अभी तक डा. मनीष रावत और ड्राइवर के मोबाइल का सीडीआर तक नहीं निकाला है। पुलिस अगर सीडीआर निकाल लेती तो पता चल जाता कि हादसे के बाद डा. मनीष ने किन लोगों से बात की थी। इससे पुलिस को जांच को भी मदद मिलती।  


झूठे निकले डा. मनीष के बयान      
डा. मनीष रावत ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उनका ड्राइवर मोबाइल नहीं रखता है, जबकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि ड्राइवर सैय्यद इम्तियाज के पास मोबाइल है। उसने बरेली से नंबर भी ले रखा है। अब यह मोबाइल बंद आ रहा है। उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed