फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Female doctor with sons 'abduction' try

महिला डॉक्टर को बेटे समेत ‘अगवा’ करने की कोशिश

Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Female doctor with sons 'abduction' try
kidnapping
गोविंदपुरम में ऑटो चालक ने महिला डॉक्टर और उनके सात साल को बेटे को ‘अगवा’ करने की कोशिश की। 10 मिनट तक उन्हें रैश ड्राइविंग कर सुनसान सड़क पर घुमाता रहा। उन्होंने शोर मचाया तो  चालक उन्हें और बेटे को ऑटो से धक्का देकर गिरा गया। बाद में उन्होंने ट्रैफिक कांस्टेबल की मदद से पीछा कर आरोपी को पकड़ने की भी कोशिश की, मगर सफल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


वाकया मंगलवार रात करीब नौ बजे का है। नेहरूनगर में रहने वाली डॉक्टर वैशाली गोविंदपुरम से बेटे के साथ लौट रही थीं। उन्होंने हापुड़ चुंगी तक के लिए ऑटो किया। ऑटो में चालक के अलावा और कोई नहीं था।
विज्ञापन


वैशाली ने बताया कि थोड़ी दूर चलते ही चालक ने ऑटो को सुनसान सड़क की तरफ मोड़ दिया। उनकेविरोध करने केबावजूद वह अनसुना कर उन्हें इधर-उधर घुमाता रहा तो उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर एक बाइक सवार ने ऑटो का पीछा किया तो चालक ने उनसे गाली-गलौज की। चिरंजीव विहार कट के पास उन्हें और बेटे को धक्का देकर ऑटो से गिरा दिया और हापुड़ चुंगी की तरफ भाग गया।

इस दौरान वहां भीड़ लग गई। बाइक सवार की मदद से वह हापुड़ चुंगी पहुंची और वहां मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल को घटना के बारे में बताया। ऑटो चालक को ढूंढने ट्रैफिक कांस्टेबल उनके साथ पुराना बस अड्डा आया।

इस दौरान एक ऑटो में उन्हें आरोपी चालक दिख गया। उन्होंने उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया। लेकिन जब तक कांस्टेबल उनके पास पहुंचा, तब तक वह उन्हें धक्का देकर फिर भाग निकला। इस बार सड़क पर गिरने से वह जख्मी हो गईं।

कोशिश के बाद भी वह ऑटो का पूरा नंबर नहीं नोट कर सकीं। आधा नंबर ही नोट कर पाईं। रात में उन्होंने कविनगर थाने में तहरीर दी और बुधवार सुबह एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार से शिकायत की। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि उन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को जांच सौंपी है।


आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि ऑटो में वारदात रोकने केलिए पुलिस सैकड़ों ऑटो को यूनीक नंबर भी दे चुकी है, फिर भी वारदात हो रही हैं।

ऑटो से सफर में बरतें यह सावधानियां
- ऑटो का नंबर नोट कर लें
- संदेह लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें
- देर रात ऑटो में अकेले सफर करने से बचें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed