{"_id":"5828a03e4f1c1bc932b3bd40","slug":"fed-up-with-illegal-extortion-e-rickshaw-drivers-put-the-jam-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध उगाही से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध उगाही से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने लगाया जाम, हंगामा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय नगर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा अवैध उगाही से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने गोशाला फाटक के पास करीब एक घंटे तक जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 10 बजे गोशाला फाटक और गोशाला चौकी के पास ई-रिक्शा चालकों ने दबंगों के खिलाफ पहले तो हंगामा किया, फिर कुछ देर बाद बीच सड़क पर ई-रिक्शे खड़े कर विजय नगर और एमएमजी की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया। इससे जाम लग गया। इस बीच चालकों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
चालकों का आरोप है कि इलाके के कुछ दबंग गोशाला चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पुलिस की मिलीभगत से अवैध उगाही करते हैं। उन्होंने बताया कि यह दबंग प्रत्येक चक्कर पर ई-रिक्शा चालकों से 10 से 20 रुपये लेते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
चालक रमेश सिंह ने बताया कि वह दिन में ई रिक्शा चलाकर करीब 400 से 500 रुपये कमाता है। वह इस रकम से 50 से 60 रुपये मजबूरन अवैध उगाही करने वाले दबंगों को देता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलवाया और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुुआ।
इस संबंध में विजय नगर एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस दबंगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी। दबंगों का साथ देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी।