{"_id":"57ffd9ad4f1c1bd875290212","slug":"du-student-with-a-minor-in-hotel-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में नाबालिग संग रंगरलियां मनाता डीयू स्टूडेंट गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में नाबालिग संग रंगरलियां मनाता डीयू स्टूडेंट गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली पुलिस ने बजरिया स्थित एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ रंगरलियां मना रहे डीयू स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। इसके बाद माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए गुस्साए लोगों ने होटल पर पथराव कर तोड़फोड़ की और हंगामा किया।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे की है। नाबालिग लड़की के साथ युवक को बजरिया के एक होटल में जाता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल में चेकिंग की तो वहां लड़के-लड़कियों के सात जोड़े थे।
विज्ञापन
इनमें से छह जोड़े बालिग निकले, जिन्होंने कहा कि वे आपसी सहमति से आए हैं। उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया। एक युवक के साथ नाबालिग लड़की थी, जिसे हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। इस दौरान होटल के बाहर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने होटल में पथराव किया, जिससे शीशे का गेट टूट गया। होटलकर्मियों में भगदड़ मच गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। उधर, थाने ले जाए गए युवक और छात्रा से पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पता चला कि पकड़ा गया आरोपी सचिन निवासी पुरानी दिल्ली है।
वह दिल्ली विश्वविद्यालय का बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। वह 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी (14) को बहला फुसलाकर दिल्ली से ऑटो में बैठाकर गाजियाबाद लाया था। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को फोन कर मामले की सूचना दी।
दोपहर करीब दो बजे थाने पहुंचे छात्रा के परिजनों ने सचिन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि जांच के बाद पुलिस इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
शहर के कई होटलों में मनाई जाती हैं ‘रंगरलियां’
शहर के कई होटलों पर अक्सर आरोप लगते हैं कि वहां रंगरलियां मनाई जाती हैं। पुलिस कई बार छापामारी भी कर चुकी है, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही है। लोगों का तो यहां तक आरोप है कि यह सब पुलिस की सरपरस्ती में चलता है। हालांकि पुलिस इन आरोपों को खारिज करती रहती है।