{"_id":"57c5be9f4f1c1b19472cb096","slug":"double-murder-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर से सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम एंकलेव एक्सटेंशन में फूल कारोबारी और स्थानीय पार्षद के भांजे की हत्या कर दी गई, जिससे सनसनी फैल गई। दोनों के शव फूल कारोबारी के घर में खून से लथपथ मिले हैं। परिजन शराब पीकर दोनों में झगड़ा होने और एक-दूसरे की हत्या करने का दावा कर रहे हैं। दूसरी तरफ, पुलिस वारदात में किसी तीसरे की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
शालीमार गार्डन के पार्षद सरदार सिंह भाटी का भांजा किरण भाटी (28) विक्रम एंकलेव एक्सटेंशन के बी-152 में परिवार के साथ रहता था। कालोनी के ही बी-159/ए में उसके माता-पिता और भाई रहते हैं जबकि बी-159/बी में फूल कारोबारी अजयपाल (24) किराए पर रहता था। सोमवार रात अजयपाल के घर में किरण और अजय शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
देर रात करीब ढाई बजे किरण के भाई सूरज ने अजयपाल के घर शोर सुना तो वह उसके फ्लैट की ओर भागा। सूरज के अनुसार, तीन युवक वहां से बाहर की ओर भाग रहे थे। अंदर पहुंचा तो कमरे के बाहर अजयपाल जमीन पर और कमरे के अंदर बेड पर किरण खून से लथपथ पड़ा था। एक छोटा सिलेंडर भी किरण के पास ही जमीन पर पड़ा था, जिस पर खून लगा था।
विज्ञापन
सूरज ने शोर मचाकर परिवार के लोगों को इकट्ठा किया। किरण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल और अजयपाल को जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, एएसपी और फोरेंसिक टीम ने जांच की। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि दोनों के परिजनों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल पर फायरिंग की आवाज भी आसपास के लोगों ने सुनी है।
साथ ही अजयपाल के सिर पर गोली जैसा निशान लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।घटनास्थल पर मौजूद किसी तीसरे ने किया कत्लदोनों के परिजनों के अनुसार किरण और अजयपाल के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान उन्होंने एक दूसरे की सिलेंडर से मारकर हत्या की जबकि आसपास रहने वाले लोगों ने फायरिंग की आवाज भी सुनी।
भाई ने बताया कि तीन युवकों को उसने भागते देखा है। पुलिस को घटनास्थल से कोई तमंचा या पिस्टल बरामद नहीं हुई है। ऐसे में भागने वाले तीन युवकों भी हत्यारे हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि भागने वाले शख्स फूल कारोबारी के सहायक मजदूर हो सकते हैं, उनकी तलाश की जा रही है।एक और शख्स ने भी साथ बैठकर पी थी शराब
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि घटनास्थल से तीन गिलास बरामद किए गए हैं। ऐसे में साफ है कि कोई और भी किरण और अजय के साथ शराब पी रहा था। एसपी सिटी भी मान रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को सिलेंडर से मारकर हत्या नहीं कर सकते हैं। अजयपाल का शव कमरे से बाहर की ओर मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि वह कमरे से बाहर की ओर भागने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस को शक है कि किरण की हत्या के बाद अजयपाल की गोली मारकर हत्या की गई है। आसपास के लोग किसी परिचित पर ही हत्या का शक जता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अजयपाल की मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
परिजनों ने क्यों नहीं दी हमलावर के खिलाफ शिकायत
किरण के भाई सूरज ने बताया कि उसने तीन युवकों को घर से बाहर भागते देखा था। इसके बावजूद परिजनों ने उन युवकों के खिलाफ हत्या की शिकायत नहीं दी है। यह बात भी घटनाक्रम में संदेह की स्थिति बना रही है। पुलिस मामले में अन्य युवक या युवकों की संलिप्तता की जांच कर रही है, लेकिन परिजन मृतकों पर ही एक दूसरे की हत्या की बात डाल रहे हैं, जो संभव नहीं लग रहा है।
आठ माह पहले ही हुई थी अजय की शादी
मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले फूल कारोबारी अजय की शादी आठ माह पहले ही हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, किरण की शादी भी चार साल पहले हुई थी। उसका तीन साल का बेटा है।
इन सवालों के नहीं मिले जवाब
अगर अजयपाल ने सिलेंडर मारकर किरण की हत्या की, तो किरण सिलेंडर छीनकर अजय की हत्या कैसे कर सकता है? अजयपाल का शव किरण से करीब तीन मीटर दूरी पर कमरे के बाहर मिला, अगर किरण अजय को मारता तो वह कमरे के अंदर ही उसके पास गिरता।
किरण का शव कमरे के बेड पर मिला था, तो क्या अजय की हत्या करने के बाद किरण बेड पर जाकर लेट गया? लोगों ने फायरिंग की आवाज भी सुनी, मगर घटनास्थल से कोई पिस्टल या तमंचा क्यों नहीं मिला?