{"_id":"57a4cc314f1c1b75652b8bd9","slug":"divide-tractor-trolley-mounted-3-hour-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर ट्राली डिवाइड पर चढ़ी, 3 घंटे जाम लगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली डिवाइड पर चढ़ी, 3 घंटे जाम लगा
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-58 पर आयुध निर्माणी गेट के सामने शुक्रवार को ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके चलते हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसकर लोगों की फजीहत हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली गाजियाबाद की ओर से आ रही थी। हाईवे पर आयुध निर्माणी गेट के सामने अवैध कट से निकलने के लिए चालक ने ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर पर चढ़ा दी।
विज्ञापन
इसके चलते हाईवे के दोनों और जाम लग गया। मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सात बजे से दस बजे हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम में फंसने के कारण लोग देरी से आफिस पहुंचे। बच्चे भी स्कूल देरी से पहुंचे। कई एंबुलेंस और वीआईपी गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
उधर, बृहस्पतिवार रात पाइप लाइन मार्ग भीकनपुर गांव के पास नील गाय को बचाने के प्रयास में कार पलट गई। हादसे में चालक रामफल घायल हो गया।