{"_id":"58e7d35e4f1c1bdc315b819a","slug":"death-due-to-suspicious-circumstances-from-the-sixth-floor-of-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी की छठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरी मेड, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोसायटी की छठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरी मेड, मौत
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
छठवीं मंजिल से
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
वैशाली सेक्टर-9 स्थित एपेक्स ग्रीनवैली सोसायटी में बृहस्पतिवार शाम को छठवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से नौकरानी के गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ नौकरानी को निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों ने अब तक किसी पर कोई शक नहीं जताया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एपेक्स ग्रीनवैली सोसायटी की छठवीं मंजिल पर एक फ्लैट में नरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। नरेंद्र आयकर अधिकारी हैं और उनकी तैनाती दिल्ली में है।
विज्ञापन
नरेंद्र की मेड पूर्णिमा (25) बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बालकनी में कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान अचानक वह बालकनी से नीचे गिर पड़ी। मेड के गिरने की आवाज से सोसायटी में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से लहूलुहान पूर्णिमा को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। घटना के समय आयकर अधिकारी के घर में कोई नहीं था।
ऐसे में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। मृतका की बहन को सूचित कर दिया गया है। उसके आने पर शिकायत मिलती है तो जांच को आगे बढ़ाया जाएगा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूर्णिमा मूलरूप से असम की रहने वाली थी।
करीब पांच माह पूर्व ही दिल्ली की निजी कंपनी के जरिए आयकर अधिकारी के यहां पूर्णिमा को काम मिला था। बीते बुधवार को पूर्णिमा ने गुरुग्राम में रहने वाली बहन से फोन पर बातचीत भी की थी लेकिन किसी भी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया था।
आसपास के लोगों ने बताया कि जब वह गिरी तो चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगे लोहे के ग्रिल से टकराई थी। इसके चलते उसके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे पहले भी कई सोसायटीज में काम करने वाली नौकरानियों के हाईराइज बिल्डिंगों से गिरने और संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले सामने आ चुके हैं।
मगर मामले में पुलिस जांच ही नहीं करती। पुलिस मामलों को सुसाइड बता देती है। इसके बाद जांच बंद कर दी जाती है।
पुराने मामले
12 जनवरी 2017- शिप्रा सनसिटी सोसायटी में संदिग्ध परिस्थिति में मेड की मौत
05 सितंबर 2016- एटीएस सोसायटी में आठवीं मंजिल से गिरकर मेड की मौत
25 जून 2015- आदित्य मेगा सिटी सोसायटी में दसवीं मंजिल से कूदकर मेड की मौत