{"_id":"59272f9a4f1c1bc64353724f","slug":"court-to-inspect-place-before-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फैसले से पूर्व घटनास्थल का निरीक्षण करे कोर्ट’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘फैसले से पूर्व घटनास्थल का निरीक्षण करे कोर्ट’
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
surendra koli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने कोर्ट से मांग की है कि कोई भी फैसला सुनाने से पहले न्यायाधीश स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर लें। कोली ने मामले के विवेचक को भी कोर्ट में बुलाने की मांग की है। दोनों अर्जियों पर न्यायाधीश ने विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
डासना जेल अधीक्षक एसपी यादव के माध्यम से भेजे गए पहले पत्र में कोली ने कहा है कि अभियोजन द्वारा दस्तावेजों में दर्शाए गए घटनास्थल व बयानों में घोर विरोधाभास है। ऐसे में घटनास्थल का निरीक्षण करना जरूरी है।
विज्ञापन
कोली ने विशेष न्यायाधीश से गुहार लगाई है कि केस में सही निर्णय हो, इसके लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जाना चाहिए। वहीं, दूसरे पत्र में कोली ने कहा है कि 164 के बयानों के अलावा उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन