फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Courier company employee robbed strove

कोरियर कंपनी कर्मचारी को मारपीट कर लूटा

Wed, 28 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Courier company employee robbed strove
कोरियर ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में तीन बदमाशों से कोरियर कंपनी कर्मचारी से मारपीट कर दो मोबाइल लूट लिए हैं। तहरीर देने के बावजूद कविनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।पीड़ित सोनू कुमार मूलरूप से सिकंदराबाद का रहने वाला है। वह नोएडा सेक्टर-58 की एक कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है।

विज्ञापन


उसने बताया कि सोमवार को उसकी कंपनी ने उसे दो महंगे मोबाइल लेकर गाजियाबाद के लाल कुआं क्षेत्र में डिलीवरी के लिए भेजा था। शाम को वह मोबाइल लेकर नोएडा से लालकुआं जा रहा था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के पास उसने वहां खड़े तीन युवकों से पता पूछा तो युवकों ने उससे कहा कि मोबाइल उन्हीं के हैं,
विज्ञापन


उसने देने से इंकार किया तो तीनों ने उसे बाइक से उतारकर पीटा, उससे मोबाइल और पर्स लूट कर भाग गए। पर्स में करीब 600 रुपये रखे थे। सोनू ने इसके बाद तीन बार 100 नंबर पर कॉल की, लेकिन हर बार कॉल दिल्ली कंट्रोल रूम में लगी, जहां से उसे कविनगर थाने का नंबर दिया गया। सोनू ने कविनगर थाने कॉल किया तो फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मंगलवार को तहरीर लेकर कविनगर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी तहरीर लेने से मना कर दिया और उसे विजयनगर की घटना बता कर वहां जाने को कहा। इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि थाने में तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

 दो युवकों का मसूरी थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर लूटपाट करने का आरोप है। युवकों ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की है।पीड़ित पूर्व प्रधान रिजवान और सपा नेता का भाई आबिद अली निवासी निढ़ोरी मसूरी हैं। दोनों युवकों का कहना है कि 22 दिसंबर को वह गाजियाबाद के पंजाब एंड सिंध बैंक से कैश निकालकर वापस मसूरी जा रहे थे।


वह जैसे ही मसूरी थाने के पास जाकर ऑटो से उतरे, तभी कार सवार तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गए। इसके बाद दोनों युवकों को करीब दो घंटे तक थाने में बैठाया। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज कर उनकी जेब में रखे करीब छह हजार रुपये निकाल दिए।

उन्होंने सीओ सदर और थानाध्यक्ष से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मंगलवार को एसएसपी दीपक कुमार से इस मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed