फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Children in conflict security guards shot

बच्चों के विवाद में सुरक्षा गार्ड को मारी गोली

Sun, 26 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम Updated Sun, 26 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Children in conflict security guards shot
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
बच्चों के विवाद में कनावनी गांव में शुक्रवार रात पड़ोसी ने घर में सो रहे रहे सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग कर दी और भाग गया। गोली की आवाज सुनकर जागे परिवार के लोगों ने सुरक्षा गार्ड को लहूलुहान हालत में पाया। गार्ड के कंधे में गोली लगी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल सुरक्षा गार्ड को शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कनावनी गांव में शिव मंदिर के पास रामभरोसे सिंह (55) परिवार के साथ रहते हैं। वह एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं। शुक्रवार रात को वह घर में लोहे का चैनल बंद कर सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब दो बजे पड़ोसी बबलू एक साथी के साथ आया और लोहे चैनल से ही निशाना लगाकर रामभरोसे पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारकर बबलू और उसका साथी भाग गए। फायरिंग और रामभरोसे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए। रामभरोसे के कंधे पर गोली लगी थी और वह बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़े थे।

पुलिस को सूचना देकर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। रामभरोसे के बेटे मुकेश ने थाना इंदिरापुरम में बबलू के खिलाफ शिकायत दी है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ का कहना है कि बेटे मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

झगड़े के छह दिन बाद बबलू ने सुरक्षा गार्ड को पीटा भी था
मुकेश ने बताया कि करीब 25 दिन पहले उनके बेटे की गेंद बबलू के घर में चली गई थी। बबलू अपनी मां के साथ रहता है, गेंद जाने पर बबलू ने हंगामा कर दिया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई, जिस पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था।

झगड़े के करीब छह दिन बाद बबलू ने साथी के साथ पिता रामभरोसे को ड्यूटी से घर लौटते वक्त पीटा था, जिसमें रामभरोसे के पैर की हड्डी भी टूट गई थी। वह चल नहीं पा रहे थे।


बबलू की मां को कहे थे अपशब्द, प्रापर्टी विवाद भी आ रहा सामने
पुलिस का कहना है कि बबलू के घर में बाल जाने के दौरान सुरक्षा गार्ड के परिवार की ओर से बबलू की मां को अपशब्द कहे थे, जिसके बाद ही मामला बढ़ गया था। वहीं पुलिस को दोनों पक्षों के बीच प्रापर्टी विवाद की भी आशंका है। रामभरोसे को पीटने के बाद से बबलू अपनी मां के साथ घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed