{"_id":"571683cf4f1c1bc1148b4aa9","slug":"care-full-marriage-does-not-become-a-waste-via-the-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! वेबसाइट के जरिए शादी.. बन न जाए बर्बादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान! वेबसाइट के जरिए शादी.. बन न जाए बर्बादी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए शादी का चलन बढ़ा है। लेकिन इस तरह शादी बर्बादी का सबब भी बन रही हैं। लिहाजा सावधान हो जाएं। पहले पूरी तस्दीक कर लें, इसके बाद ही शादी करें। दरअसल, ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो फर्जी जानकारी देकर शादी कर लेते हैं और फिर सब कुछ समेटकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसे तीन मामले इन दिनों थानों में आए हुए हैं।
केस-1: कोतवाली क्षेत्र की युवती की शादी मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए नोएडा के युवक से हुई। युवती के परिजनों का आरोप है कि रिश्ते और शादी के समय युवक को सरकारी नौकरी पर बताया गया था, मगर शादी के बाद खुलासा हुआ कि वह बेरोजगार है। झूठी सूचना देने की वजह से अब तलाक की नौबत आ गई है।
केस-2: कोलकाता के युवक ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए राजनगर की युवती से न सिर्फ फर्जी जानकारी देकर शादी की, बल्कि कुछ दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया भाग गया और संपर्क तोड़ लिया। इस संबंध में सिहानी गेट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसमें फर्जी पासपोर्ट बनवाकर ऑस्ट्रेलिया जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
केस-3: कविनगर के युवक का विवाह मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए दिल्ली में हुआ था। उसकी पत्नी शादी के तीन दिन बाद ही जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महिला को तलाश कर रही है। छानबीन में पता चला है कि इस तरह के कई गैंग सक्रिय हैं।
‘इस तरह के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। फर्जी सूचनाएं देकर शादी कर लोग ठगते हैं। इस संबंध में पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है। जो तीन मामले इन दिनों थाने में हैं, उनमें भी कार्रवाई चल रही है।’ - सलमान ताज, एसपी सिटी