{"_id":"582cad074f1c1b7c228ffd69","slug":"cardboard-factory-fire-the-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा रोड स्थित गत्ता बनाने वाली एक फैक्ट्री में मंगलवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर मेरठ, गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर की करीब दस दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग के चलते गोदाम में रखा लाखों की कीमत का गत्ता और दो मेटाडोर जल गईं। पीड़ित के मुताबिक आग में लाखों का नुकसान है। मोदीनगर निवासी सुरेश मीणा की सिखेड़ा रोड पर गत्ता बनाने फैक्ट्री है। मंगलवार रात करीब 12 बजे फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
फैक्ट्री में धुआं निकलते देख चौकीदार बृजेश ने फैक्ट्री मालिक और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर निवाड़ी पुलिस और मोदीनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। मगर आग को तेजी से बढ़ते देख मेरठ, गाजियाबाद और मुरादनगर से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब पांच बजे दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में कामयाब हो सके। चौकी इंचार्ज गजेंद्र कुमार ने बताया कि आग के कारण गोदाम में रखा गत्ता व अन्य कीमती सामान के साथ फैक्ट्री परिसर में खड़ी दो मेटाडोर गाड़ियां जल कर राख हो गईं। एसआई के मुताबिक फैक्ट्री मालिक करीब नौ लाख का नुकसान बता रहा है।