{"_id":"58766e124f1c1b7c58ba89d8","slug":"captain-sir-when-will-she-return-the-child-s-smile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान साहब! कब लौटेगी इस बच्ची की ‘स्माइल’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान साहब! कब लौटेगी इस बच्ची की ‘स्माइल’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन स्माइल चलाकर सैकड़ों बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाने वाली गाजियाबाद पुलिस 25 दिन बाद भी एक चार वर्षीय गुमशुदा बच्ची के माता-पिता को नहीं ढूंढ पाई है। अब महाराजपुर निवासी दंपति ने बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाने का जिम्मा उठाया है। यह दंपति लगातार बच्ची के माता-पिता की तलाश कर करा है।
विज्ञापन
पति-पत्नी को उम्मीद है कि जल्द ही वे बच्ची को उसके परिवार तक पहुंचा देंगे। महाराजपुर गांव निवासी रुकसाना यहां पति अहमद हसन के साथ रहती हैं। अहमद एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बीते 16 दिसंबर को यह दंपति गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान चंद्र नगर रेलवे हॉल्ट पर चार वर्षीय बच्ची अकेले बेंच पर बैठी नजर आई। उन्होंने बच्ची से उसका नाम और घर के बारे में पूछा। मगर बच्ची ने कोई जवाब नहीं दिया। देर शाम जब वह अस्पताल से लौटे तब भी बच्ची वहीं मिली। ठंड में ठिठुर रही बच्ची को दोनों अपने साथ घर ले आए।
विज्ञापन
अगले दिन थाने गए तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज तो कर ली, मगर बच्ची को दंपति के ही सुपुर्द कर दिया। इसके बाद से रुकसाना और अहमद लगातार बच्ची के माता-पिता की तलाश कर रहे हैं। एसएचओ लिंक रोड रोजंत त्यागी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की तलाश के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया गया है।
जल्द ही बच्ची के परिजनों को खोज लिया जाएगा। रुकसाना के अनुसार बच्ची को बोलना नहीं आता, ऐसे में जब वह उससे ज्यादा पूछताछ करते हैं तो वह रो पड़ती है। उन्हें लग रहा है कि वह अपने माता-पिता के साथ आई होगी और गलती से हॉल्ट पर ही छूट गई। रुकसाना और अहमद ही अब बच्ची की देखरेख कर रहे हैं।