{"_id":"58cac3734f1c1ba30c32a1eb","slug":"captain-in-action-captain-on-the-streets-many-suspend-line-appearances","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में कप्तान सड़कों पर उतरे, कइयों को किया सस्पेंड-लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्शन में कप्तान सड़कों पर उतरे, कइयों को किया सस्पेंड-लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी गाजियाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी दीपक कुमार बृहस्पतिवार को एक्शन में दिखे। ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे कई पुलिसवालों को उन्होंने सस्पेंड किया तो कुछ को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी कार्रवाई का शिकार रेप की कोशिश का आरोपी सिपाही भी हुआ। एसएसपी ने शहर की सड़कों पर उतरकर निरीक्षण भी किया।
रेप की कोशिश का आरोपी सिपाही लाइन हाजिर
मुरादनगर थाने में मंगलवार को दो महिलाओं के साथ पुलिसकर्मी द्वारा रेप की कोशिश करने के मामले में एसएसपी दीपक कुमार ने आरोपी सिपाही विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल एसओ को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी देहात का कहना है कि महिला की ओर लिखित में शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
कौशांबी चौकी प्रभारी भी नपे
एसएसपी ने लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद कौशांबी चौकी प्रभारी उपदेश यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि कौशांबी चौकी प्रभारी एनजीटी के आदेश के बावजूद भी वह क्षेत्र में डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने में नाकाम थे। इसकी एक वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल भी हुई थी।
पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
एसएसपी ने गोविंदपुरम पर तैनात पीआरवी को वायरलेस सेट से आदेश दिया था कि वह अपने प्वाइंट पर तैनात रहकर ड्यूटी करे। इसके बाद कप्तान खुद क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर गए और उन्होंने गोविंदपुरम में तैनात पीआरवी स्टाफ के तीन पुलिसकर्मियों को चेकिंग में लापरवाही बरतते हुए पाया और तीनों को सस्पेंड कर दिया। पीआरवी अपने निर्धारित प्वाइंट पर मौजूद नहीं थी।
निवाड़ी एसओ को क्राइम ब्रांच भेजा
एसएसपी ने एसओ निवाड़ी सतेंद्र राय को भी हटाकर उन्हें क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। उन्होंने इसे रूटीन की कार्रवाई बताया है। उनका कहना है कि निवाड़ी थाने की कमान अभी किसी को नहीं सौंपी गई है। जल्द ही वहां एसओ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी को लापरवाही की हालत में बख्शा नहीं जाएगा।