{"_id":"57e2bbad4f1c1b4f1da83a9b","slug":"bull-died-from-the-collision-of-the-truck-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से सांड़ मरा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से सांड़ मरा, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
सांड़
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप विहार इलाके में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने सांड़ को टक्कर मार दी। इससे सांड़ मौके पर ही मर गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस का घिराव किया।
विज्ञापन
प्रताप विहार सेक्टर-12 इलाके में देर रात करीब एक बजे एक हरियाणा नंबर के एक रेत से भरे एक ट्रक ने सड़क पर बैठे सांड को टक्कर मार दी।
इससे सांड़ के सिंग टूट गया और उसके सिर में चोट आ गई। इससे सांड़ करीब दो घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। सांड़ की आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोग बाहर आए। लोगों ने शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्राइवर महिलाओं के साथ अभद्रता कर मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए पुलिस का घिराव किया। लोगों का आरोप है कि बदमाश और शराबियों का इलाके में आतंक बना हुआ है। पुलिस ने डॉक्टर को बुलवाकर सांड़ को इंजेक्शन लगवाया। इससे भी सांड़ को आराम नहीं हुआ।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे बाद सांड़ ने दम तोड़ दिया। उधर, एसओ विजयनगर ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।