फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BSA threatens phone call as CBI officer

सीबीआई अफसर बताकर बीएसए को फोन पर धमकी

Mon, 20 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
BSA threatens phone call as CBI officer
fraudulent phone calls - फोटो : demo pic
खुद को सीबीआई अफसर बताकर एक व्यक्ति ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) लालजी यादव को धमकी दी है। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी दीपक कुमार से की है। एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने एसएसपी को बताया कि उनके मोबाइल पर 17 मार्च की सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच करीब 10 फोन कॉल्स आईं, जिनमें एक व्यक्ति बार-बार उनसे गाली-गलौज कर रहा था और  धमकी दे रहा था। पहले उसने कहा कि एक शिक्षक की छुट्टी की एप्लीकेशन मंजूर कर ली जाए।
विज्ञापन


उसकी छुट्टी मंजूर कर ली गई, इसके बावजूद वह व्यक्ति उन्हें फोन पर कॉल कर धमकाता रहा। कहता रहा कि वह सीबीआई में अफसर है। उन्हें अगर गाजियाबाद में रहना है तो सही से रहें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। उनका यहां रहना दूभर कर देगा। परेशान होकर उन्होंने एसएसपी से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह नंबर दिल्ली में चल रहा है। एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई के साथ-साथ सीओ द्वितीय मनीष मिश्र को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed