फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bravery shown by the dairy operator, the chain Snatcher arrested

डेयरी संचालक ने दिखाई बहादुरी, चेन स्नैचर को दबोचा

Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bravery shown by the dairy operator, the chain Snatcher arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला
करहेड़ा स्थित सिटी फॉरेस्ट के पास डेयरी संचालक से चेन लूटकर भाग रहे एक स्नैचर को पीड़ित ने बहादुरी दिखाते हुए साथी संग दबोच लिया। दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश से लूटी चेन का टुकड़ा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


लोनी के महमूदपुर गांव निवासी राहुल कसाना करहेड़ा में दूध की डेयरी चलाते हैं। वहीं उनके दोस्त हरीश की भी कालोनी में डेयरी है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राहुल बाइक से डेयरी पर जा रहे थे, तभी एक जानकार युवक ने उन्हें रोका।
विज्ञापन


वह उससे बात कर रहे थे कि पीछे से काली पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली और भागने लगे। राहुल ने तुरंत कुछ दूरी पर डेयरी चलाने वाले हरीश को कॉल किया और बताया कि दो बदमाश उनकी चेन छीनकर उनकी डेयरी की ओर भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही खुद भी बाइक उनके पीछे दौड़ा दी। बदमाश हरीश की डेयरी की ओर गए तो हरीश ने दूध के कैरट लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई हरीश और राहुल ने मिलकर एक बदमाश को धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई की।

बाइक गिरने के दौरान भी बदमाश को मामूली चोटें लगीं। उसे लाजपत नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम मंगल है और वह शामली का रहने वाला है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। बदमाश के पास से चेन का आधा हिस्सा बरामद हुआ है, जो छीनने के दौरान टूट गया था।


 भीड़ के हाथ लगता तो कर देती स्नैचर की हत्या
युवकों के पकड़ने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस से कहा कि स्नैचर को उनके हवाले कर दें। वे उसका इंसाफ अपने हाथ से उसकी जान लेकर करेंगे। इस दौरान कुछ लोगों ने बदमाश की पिटाई भी की।

हालांकि पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। लोगों का आरोप है कि इलाके में आए दिन स्नैचिंग हो रही हैं, लेकिन पुलिस कोई कदम नहीं उठा रहीं। लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा दिखा।


 इंदिरापुरम में युवती से लूटी चेन
इंदिरापुरम वैभव खंड स्थित पार्श्वनाथ मैजेस्टिक सोसायटी के बाहर बाइकर्स ने शुक्रवार सुबह एक युवती से चेन लूट ली। पार्श्वनाथ  मैजेस्टिक निवासी रश्मि दिल्ली के एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।


शुक्रवार सुबह दिल्ली जाने के लिए वह सोसायटी गेट के पास खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से सोने कीचेन लूट ली। रश्मि ने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे दौड़ीं, लेकिन बदमाश एनएच-24 की ओर फरार हो गए। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed