फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Branded ghee factory that caught adulterating

ब्रांडेड घी में मिलावट करने वाली फैक्ट्री पकड़ी

Wed, 30 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर Updated Wed, 30 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Branded ghee factory that caught adulterating
अपराध - फोटो : अमर उजाला
हाईवे से सटे सुभाष बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के घी और मिल्क पाउडर में मिलावट, रीपैकिंग करने वाली फैक्ट्री पर पकड़ी गई है। एसएमसी फूड लिमिटेड की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंगलवार को छापा मारा।
विज्ञापन


मौके से प्रसिद्ध कंपनियों के रैपर, केमिकल, घी, मिल्क पाउडर मिला है। करीब ढाई लाख कीमत का देशी घी, मिल्क पाउडर सीज किया गया है। इसके अलावा चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


मिलावटी घी की सप्लाई मोदीनगर, गाजियाबाद, मेरठ, सरधना समेत आदि स्थानों पर होती थी। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को हिरासत में ले लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एसएमसी फूड लिमिटेड के मार्केंटिग इंटेलीजेंस आफिसर जितेंद्र राजपूत ने एसएसपी से शिकायत की थी कि मोदीनगर में नामचीन कंपनियों के देशी घी और मिल्क पाउडर में मिलावट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजित सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोदी इंटर कॉलेज के सामने स्थित सुभाष बाजार में जीएमडी ट्रेडर्स पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि मौके पर नामचीन कंपनियों के देशी घी और मिल्क पाउडर की रीपैकिंग करते हुए लोग मिले।

उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मालिक सुनील कुमार नामचीन कंपनियों मधुसूधन, परम, मदर डेयरी, पारस आदि के देशी घी में अपना केमिकल युक्त घी मिलाकर दोबारा पैकिंग कर बेचते थे। 

जानलेवा बीमारियों का खतरा
मिल्क पाउडर में भी मिलावट की जाती थी। मौके से मिला केमिकल जहरीला बताया गया है, जो धीरे-धीरे कैंसर, लीवर, सांस आदि बीमारियां पैदा करता है। इसके बाद नामचीन कंपनियों के रैपर, डिब्बे, कढ़ाई आदि घी बनाने के उपकरण मिले हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि  जांच के बाद टीम ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत का माल सीज कर दिया है।  मिल्क पाउडर, देशी घी और रिफाइंड के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी सुनील हॉलसेल का काम करता है। 


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि फैक्ट्री मालिक सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। उधर, फैक्ट्री मालिक सुनील कुमार का कहना है कि वह कोई रीपैकिंग नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed