फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bikers will catch the gang 80 Anti Snatcher Squad

बाइकर्स गैंग को पकड़ेगी 80 एंटी स्नैचर स्क्वाएड

Sat, 13 May 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 13 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 bikers will catch the gang 80 Anti Snatcher Squad
Anti-Romeo squads - फोटो : file photo

शहर में बढ़ रहे बाइक सवार लुटेरों के आतंक को रोकने के लिए पुलिस ने नया प्लान बनाया है। जल्द ही स्नैचर्स को पकड़ने के लिए थानों में एंटी स्नैचर स्क्वाएड तैनात होंगे। शासन की ओर से गाजियाबाद पुलिस को 80 नई तेज रफ्तार बाइक दे दी हैं। इन्हीं की मदद से पुलिसकर्मी लुटेरों से टक्कर लेंगे।

विज्ञापन


एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि शासन ने जिले को 80 बाइक दी हैं। इनमें से छह बाइक को ट्रैमो बनाया गया है। बाकी बची 74 बाइक में से शहर के थानों में करीब 45 और शेष को देहात के थानों में दिया जाएगा। सभी बाइक स्क्वाएड में थानों के चुनिंदा कांस्टेबलों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट कांस्टेबलों को ही बाइक दी जाएगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को स्क्वाएड के लिए कांस्टेबलों का चयन करने का निर्देश गया दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इन थानों में सबसे अधिक स्नैचिंग की घटनाएं
इंदिरापुरम, साहिबाबाद, कविनगर और सिहानी गेट थाना क्षेत्र में आए दिन चेन-मोबाइल स्नैचिंग और लूट की घटनाएं होती हैं। एसएसपी का प्लान है कि इन चारों थानों पर पांच-पांच बाइक स्क्वाएड बनाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य थानों पर भी दो-तीन टीमें काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed